New Hindi TV Serials 2023 List – छोटे पर्दे पर आने वाले 5 नये शो

New Hindi TV Serials 2023 List

New Hindi TV Serials 2023 List

New Hindi TV Serials 2023 List - Upcoming 5 Shows

रामायण

New Hindi TV Serials 2023 List

स्टार भारत के नये अवतार मे आने के बाद उस पर लगातार नए शो आ रहे हैं। साथ ही आगे और नए शो आने की तैयारी में भी हैं। इसी बीच खबर है कि पॉपुलर शो रामायण का रिपीट टेलीकास्ट किया जायेगा। य शो आपको शाम 7:00 बजे प्रति दिन स्टार भारत पर देखने को मिलेगा। (New Hindi TV Serials 2023 List)

राजा रानी ये जोड़ी

New Hindi TV Serials 2023 List

कलर्स टीवी पर काफी नए शो शुरू होने वाले हैं। उन्हीं के बीच में एक पापुलर सीरियल निर्माता शशि सुमित अपना नया शो लेकर आने वाले है। यह शो मराठी सीरियल का रीमेक होगा। शो का नाम राजा रानी ये जोड़ी रखा गया है। यह कहानी तीन बहनों की जिंदगी पर आधारित होगी। जिसमें छोटी बहन काफी शैतान होगी। वह हर पर झूठ बोलती है। बड़ी बहन की शादी हो जायेगी लेकिन वह मायके में ही रहती है। इसकी कहानी उस लड़की और एक पुलिस वाले के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आने वाली है। मराठी में यह शो 2018 से 2022 तक का सफल शो की लिस्ट मे रहा था। इस शो के 841 एपिसोड दिखाए गए थे। मराठी में इस शो ने काफी धमाल मचाया था। उम्मीद है कि शशि सुमित के इस शो को कलर्स टीवी पर काफी पसन्द किया जाएगा (New Hindi TV Serials 2023 List)

 हैट्स ऑफ प्रोडक्शन का एक नया

New Hindi TV Serials 2023 List

हैट्स ऑफ प्रोडक्शन एक नया शो लाने वाला है। उनके पहले के शो भी काफी पसंद किये गये है जैसे कि – वागले की दुनिया , पुष्पा इंपॉसिबल या फिर आपने खिचड़ी। उनके शो में कॉमेडी और इमोशनल को काफी ज्यादा दिखाया जाता है। अब वह अपना एक नया शो लाने की तैयारी में है। इस शो मे रचना मिस्त्री नजर आने वाली है। इससे पहले वह ना उम्र की सीमा जैसे शो में देखी जा चुकी हैं। अगर बात करें कि यह किस चैनल पर आने वाला है तो अभी चैनल कंफर्म नहीं हुआ है। खबर है कि इस बार वह स्टार प्लस पर अपना नया शो ला सकती हैं। (New Hindi TV Serials 2023 List)

दाल चीनी

New Hindi TV Serials 2023 List

रवि दुबे और शगुन मेहता अपना नया शो दंगल टीवी पर लाने की तैयारी में है। इस शो का प्रोमो दर्शको मे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। शो का नाम दाल चीनी रखा गया है। शो में बड़े सितारों को लाने की भी तैयारी है। उसी के बीच में रोहित चौधरी जो कि पहले भी रवि दुबे के कलर्स पर स्वर्ण घर में में लीड का रोल निभा चुके हैं अब उनके नए शो दालचीनी में नजर आने वाले है। उनके साथ माहिरा भी नजर आएंगी। इससे पहले आप इन्हें पांडे स्टोर में कृष की पत्नी का रोल करते हुए देख चुके हैं। (New Hindi TV Serials 2023 List)

ट्रायंगल फिल्म का नया शो

New Hindi TV Serials 2023 List

स्टार भारत पर काफी नए शो शुरू होने जा रहे हैं। उसी बीच ट्रायंगल फिल्म भी अपना नया शो लाने वाला है। उन्ही में से एक शो स्टार भारत पर जल्दी ही आने वाला है। यह एक सुपरनैचुरल शो होगा। इसमें एक शैतानी शक्ति नजर आने वाली है। शो का नाम तो अभी सामने नहीं आया है लेकिन कुछ चेहरे सामने आ गये है। अभिषेक बजाज इसमे लीड रोल में नजर आएंगे  जो कि एक प्रिंस का रोल करते हुए नजर आएंगे। इसकी कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है। (New Hindi TV Serials 2023 List)

Read More

The Legal Case

TRP Ratings of Week 38

Jhalak Dikhla Ja – Coming Soon

8 thoughts on “New Hindi TV Serials 2023 List – छोटे पर्दे पर आने वाले 5 नये शो”

  1. Imlie trp increase ho jaegi ❤️ ek to show hain jiski main diwani hun😅😅😅TV kon dekhega imlie na hua to

    Reply
  2. Jae shree Ram❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

    Reply

Leave a comment